लाहौल स्पीति के डोकसाथांग में आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता

 लाहौल स्पीति के डोकसाथांग में आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता 

विधायक अनुराधा राणा ने किया बतोर मुख्यातिथि शिरकत 


केलांग : ओम बौद्ध /

लगभग तीन दशकों से क्यारे लामो क्रिकेट प्रतियोगिता हर साल जुलाई महीने में डोकसाथांग में आयोजित की जाती है। इस वर्ष इसमें 13 टीमों ने भाग लिया । विधायक ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए l आज खेलों के क्षेत्र में लड़कियां लड़कों को पछाड़ रही है और विश्व स्तर पर भाग ले रही है l उन्होंने प्रत्येक प्रतिभागी को देश के प्रति खेल भावना से खेलने को प्रेरित किया l इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रत्येक जगह गांव गांव में खेल कमेटी का गठन किया जाए l उन्होंने क्यारे लामो क्रिकेट कमेटी को खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से एक लाख देने की घोषणा भी की l इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर , जिला परिषद सदस्य छेजांग डोल्मा , जिला परिषद सदस्य दोरजे लारजे ,बी डी सी वाइस चेयरमैन दिलिप , बी डी सी सदस्य दिनेश ,प्रधान श्रीमती कमला ठाकुर ,उप प्रधान देवी सिंह जी,ही राम गौड़ , सुनील शर्मा ,बाल कृष्ण,रिक्की , युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष साहिल , खंड विकास अधिकारी,डीपीओ ,अधिशासी अभियंता , सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग, बन मंडलाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग