लाहौल स्पीति में पुलिस द्वारा चलाया गया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान

लाहौल स्पीति में पुलिस द्वारा चलाया गया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान

लाहौल स्पीति समाचार

लाहौल स्पीति (ब्यूरो):-  पुलिस अधीक्षक, जिला लाहौल-स्पीति के निर्देशानुसार, संपूर्ण जिले में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे की बुरी लत से बचाना और युवाओं को एक सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य प्रदान करना है।

नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह समाज में अपराध और अव्यवस्था को भी बढ़ावा देता है। 

पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, दोस्तों एवं समुदाय को भी इसके खिलाफ जागरूक करें। 

यदि आपको अपने आसपास कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थों के सेवन या अवैध व्यापार में संलिप्त दिखाई देता है, तो तुरंत इसकी सूचना निकटतम पुलिस थाना में दें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

समाज से नशे को समाप्त करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। पुलिस आपकी सुरक्षा और भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत है। आइए, मिलकर नशामुक्त समाज बनाने में अपना योगदान दें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग