बिहार पुलिस की लेडी सिंघम के नाम से मशहूर काम्या मिश्रा का इस्तीफा मंजूर

बिहार पुलिस की लेडी सिंघम के नाम से मशहूर काम्या मिश्रा का इस्तीफा मंजूर

बिहार समाचार

बिहार(ब्यूरो):-  बिहार पुलिस की लेडी सिंघम के नाम से मशहूर काम्या मिश्रा ने इस्तीफा देने से कुछ महीने पहले ही दरभंगा में ग्रामीण एसपी के रूप जॉइन किया था और उन्होंने कई गम्भीर मामलों का खुलासा भी किया था। 

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या में विशेष जांच अधिकारी थीं। वे इस हत्याकांड की जांच के लिए गठित विशेष टीम का नेतृत्व कर रही थीं और उन्होंने बहुत जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया था।

काम्या मिश्रा का इस्तीफा मोदी सरकार ने मंगलवार शाम को स्वीकार्य कर लिया। काम्या ने निजी कारणों का हवाला देते हुए 5 अगस्त 2024 को अपना इस्तीफा पुलिस मुख्यालय को भेज था। 

काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी आईपीएस अधिकारी हैं। अवधेश सरोज बिहार कैडर के 2019 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से बी टेक की डिग्री प्राप्त की है। काम्या मिश्रा और अवधेश सरोज की शादी वर्ष 2021 में हुई है।

ओडिशा की रहने वाली काम्या मिश्रा बचपन से ही तेज तर्रार थी। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी। 2019 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 172वीं रैंक हासिल की और 22 साल की उम्र में आईपीएस बन गईं।

उनकी शुरुआती पोस्टिंग हिमाचल कैडर में थी, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को बिहार कैडर में ट्रांसफर करवा लिया। काम्या बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थीं। उन्हें 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी 98 प्रतिशत अंक मिले थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद