सड़क किनारे लगी साढ़े चार किलोमीटर लंबी रेलिंग को चुरा चुराकर हुए रफूचक्कर


सड़क किनारे लगी साढ़े चार किलोमीटर लंबी  रेलिंग को चुरा चुराकर हुए रफूचक्कर 

यह हैरान कर देने वाला चोरी का मामला पंजाब से निकलकर सामने आया है यहां पर भारी धुंध का फायदा उठाते हुए चोरों ने आदमपुर से सिविल एयरपोर्ट तक बनाई जा रही साढ़े चार किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के किनारे लगी रेलिंग पर ही हाथ साफ कर दिया। 

चोरी 26 व 27 दिसंबर की मध्य रात्रि को हुई लेकिन इसकी जानकारी पीडब्ल्यूडी व पुलिस को नहीं लगी। पीडब्ल्यूडी भवन एवं मार्ग शाखा के कार्यकारी इंजीनियर बीएस तुली ने बताया कि तीन किलोमीटर की लंबाई में लगाया जा चुका है। बाकी का काम जारी है। चोर जमीन में लगाए पिल्लर तो नहीं उखाड़ सके, लेकिन लंबाई में लगाई गई रेलिंग उखाड़कर ले गए। इस बारे में आदमपुर के डीएसपी को सूचित कर दिया गया है।

इस तरह की रेलिंग काफी भारी होती है। इसे एक व्यक्ति नहीं ले जा सकता। 300 मीटर रेलिंग के एकदम से गायब होने से संभावना व्यक्त की जा रही है कि चोर अपने साथ कोई वाहन लाए होंगे। उसी में इसे काटकर रखा गया होगा। यह घटना एक रात की नहीं लगती। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों को यह काम करने में काफी दिन का समय लगा होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ