ठानपुरी में बस और कार की टक्कर,हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना

 


कांगडा के नगरोटा बगवां पुलिस थाना के अंतर्गत ठानपुरी में गुरुवार को एक निजी बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।


जानकारी के अनुसार निजी बस पठानकोट से पालमपुर की तरफ जा रही थी, जबकि कार विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान ठानपुरी के पास दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान जहां कार के परखच्चे उड़ गए, तो वहीं बस सड़क किनारे बनी नाली में लुढक गई।


हादसे की सूचना मिलते ही नगरोटा बगवां थाना से पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई। नगरोटा बगवां SHO रमेश कुमार ने बताया कि अभी तक घायल हुए व्यक्तियों की अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।


वो खुद मौके पर जा रहे है। जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक