उपायुक्त आदित्य नेगी ने रिलीज़ किया शिमला आधारित वृतचित्र


उपायुक्त आदित्य नेगी ने रिलीज़ किया शिमला आधारित वृतचित्र 

शिमला : उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज शिमला पर आधारित एक वृतचित्र को रिलीज किया। विक्रांत गाश्वा और राहुल हिमराल वृतचित्र के निर्माता हैं, जबकि तनवी रघुवंशी ने प्रोडक्शन मैनेजर की भूमिका निभाई है। हिमांशु ठाकुर, साक्षी ठाकुर, रितिक कश्यप और जपनीत सिंह ने कैमरा में योगदान दिया है। 

उपायुक्त आदित्य नेगी ने वृतचित्र की सराहना की और युवा टीम का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस वृतचित्र में शिमला के इतिहास, परंपराओं, खानपान तथा संस्कृति के बारे में ज्ञानवर्धक बातें बताई गई हैं। वहीं विक्रांत गाश्वा ने कहा कि डॉक्यूमेंटरी बनाने का मुख्य कारण न केवल पर्यटन को बढ़ावा देना है बल्कि शिमला की संस्कृति एवं इतिहास को यू-ट्यूब के माध्यम से प्रचारित करना है। उन्होंने कहा कि इस वृतचित्र में शिमला की प्राचीन वास्तुकला, लोगों की जीवनशैली एवं देवी देवताओं के प्रति श्रद्धा को भी दर्शाया गया है। शिमला के रिज मैदान, जाखू, विधानसभा, एड्वांस स्टडी आदि जैसी एतिहासिक स्थानों पर वृतचित्र को फिल्माया गया है। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक