शिमला में 30 लाख कीमत देवदार के स्लीपर पकड़े

 


शिमला में 30 लाख कीमत देवदार के स्लीपर पकड़े 

पुलिस अब गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि आखिर किसके कहने पर इन देवदार के स्लीपरों की तस्करी हो रही थी। इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

शिमला के चौपाल में देवदार के स्लीपर की तस्करी का मामला सामने आया है। यहां पर जंगल से काटे गए देवदार के 38 स्लीपर पिकअप में भरकर ले जाए जा रहे थे। शिमला पुलिस ने मौके पर जाकर 3 लोगों को पिकअप और स्लीप के साथ गिरफ्तार किया।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चौपाल के शवाला नामक जगह पर पुलिस और फॉरेस्ट के कर्मचारियों ने नाकाबंदी की थी। इसी बीच एक पिकअप (HP63-8212) माैके पर आई। जब इसकी चैकिंग की गई तो देवदार के 38 स्लीपर लदे मिले, जिनकी बाजार में लगभग 30 लाख रुपए कीमत आंकी गई है।


पुलिस का कहना है कि माैके पर ही देवदार के स्लीपर जब्त किए गए हैं। इसके अलावा पिकअप में सवार 3 लोगों को भी माैके पर ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान ईशान, अजय कुमार और प्रमोद के तौर पर हुई है। IPC की धारा 379, 34 और 41, 42 आईएफ एक्ट के तहत मामला तहत दर्ज किया गया है।


पुलिस अब गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि आखिर किसके कहने पर इन देवदार के स्लीपरों की तस्करी हो रही थी। इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

भेड खड्ड जोंटा क्षेत्र में फोरलेन सड़क काफी ऊंची उठ गई व परिसर नीचे रह गये क्षेत्रवासी परेशान