लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए सभी विभाग तत्परता के साथ कार्य करेःएडीएम राहुल चौहान

 


लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए सभी विभाग तत्परता के साथ कार्य करेःएडीएम राहुल चौहान

शिमला

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चैहान की अध्यक्षता में आज यहां लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ अभियान के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित यह अभियान 25 नवंबर, 2022 से पूरे भारत वर्ष में शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लिंग आधारित हिंसा के बारे में लोगो को संवेदनशील बनाने तथा पीड़ितों की मदद के लिए उपलब्ध विभिन्न संस्थागत तंत्रों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए यह अभियान कारगर साबित होगा। इस दृष्टि से सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि जिला में लिंग आधारित हिंसा पर रोक लगाई जा सके।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के खंड स्तर पर जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया यह आंदोलन लैंगिक हिंसा के मामलों को चर्चा के केंद्र में लाना और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए उपलब्ध नियमों व उपलब्ध तंत्र व उपायों के जरिए उनकी समस्या या शिकायतों के समाधान की जानकारी देना है।

उन्होंने इस संदर्भ में विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों से भी अवगत करवाया। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को अभियान में और अधिक बल देने के निर्देश दिए ताकि अभियान का उद्देश्य पूर्ण हो सके।

उन्होंने कहा कि जिला के सरकारी आयोजनों में भी लोगों को इस बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है।

बैठक में परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुरजीत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस ममता पॉल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा