ज्वाली नियांगल की शिलौनी डडवाल लक्समवर्ग यूनिवर्सिटी में न्यूरोसाइंस में करेगी शोध



ज्वाली नियांगल की शिलौनी डडवाल लक्समवर्ग यूनिवर्सिटी में न्यूरोसाइंस में करेगी शोध।


ज्वाली: दीपक शर्मा / जिला कांगड़ा की पिछड़ी पंचायत नियांगल की शिलौनी डडवाल लक्समबर्ग यूनिवर्सिटी में न्यूरोसाइंस में शोध करेंगी। शिलौनी डडवाल का जन्म 2जुलाई 1998 को प्रकाश चंद व इंदु डडवाल के घर हुआ। शिलौनी डडवाल के पिता प्रकाश चंद डडवाल चीफ वेटरिनरी इंस्पेक्टर कार्यरत हैं जबकि माता इंदु डडवाल गृहिणी है। शिलौनी डडवाल की प्राथमिक से लेकर जमा दो तक की शिक्षा जवाली से हुई। इसके बाद बीएस-एमएस की डिग्री आईआईएसईआर मोहाली से प्राप्त की तथा शोध अनुभव जेएनसीएसआर बंगलौर से किया। अब यूनिवर्सिटी ऑफ लक्समबर्ग ने पीएचडी के लिए आमंत्रित किया है। शिलौनी डडवाल को लक्समबर्ग यूरोपियन देश की सरकार ने न्यूरोसाइंस में शोध कार्य पीएचडी के लिए सरकारी खर्चे पर चयनित किया है। इससे पहले इसी परिवार की होनहार निर्दोष डडवाल ने जर्मनी से पीएचडी की है। इसके चलते नियांगल पंचायत सहित अभिभावकों व परिजनों में खुशी की लहर है। शिलौनी डडवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के सहयोग, गुरुजनों के आशीर्वाद व कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक