शिमला की लड़की से गैंगरेप,मकान में कैद रखा गया था लड़की को


शिमला की लड़की से गैंगरेप,मकान में कैद रखा गया था लड़की को 


हिमाचल प्रदेश की एक 26 वर्षीय लड़की के साथ चंडीगढ़ में कथित गैंगरेप की एक घटना सामने आई है। मामले में लड़की को सेक्टर 39 के एक मकान में कैद रखा गया था। पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी परविंदर सिंह को पकड़ लिया है। वहीं दूसरा आरोपी सन्नी फरार बताया जा रहा है।


उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता शिमला की रहने वाली है और उसके साथ 4 दिन तक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया।


प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि पीड़िता को बंधक बना कर कमरे में रखा गया था। वह किसी तरह आरोपियों की कैद से भाग कर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दी। पीड़िता द्वारा पुलिस को मकान की जानकारी दी गई जहां उसे कैद में रखा गया था। वहां रेड कर परविंदर को पकड़ लिया गया।


पीड़िता की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष स्टेटमेंट रिकार्ड करवा दी गई है। आरोपी परविंदर सिंह को कोर्ट में पेश कर बुड़ैल जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पीड़िता के मुताबिक पहले सन्नी ने उससे रेप किया और फिर दोनों आरोपी बारी-बारी पीड़िता से रेप कर उसे बांध देते थे। पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया है। वहीं उसके परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।


पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके साथ की लड़कियां मोहाली में जॉब के लिए आई थी और मोहाली में ही किराए पर रह रही थी। पीड़िता अपनी फ्रेंड के साथ मोहाली के शाहीमाजरा में महीने पहले रहने लगी थी। फरार आरोपी सन्नी ने पीड़िता को दोस्ती के जाल में फंसा लिया। वह उसके संपर्क में रहने लगा।


आरोपी सन्नी 4 दिन पहले आरोपी पीड़िता को घुमाने के बहाने ले गया और बहला-फुसला कर सेक्टर 39 के मकान में ले गया। यहां अपने दोस्त परविंदर के साथ मिल पीड़िता को कैद कर लिया और दोनों ने उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक यह कमरा परविंदर का ही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर