नाहन प्रधान मन्त्री फसल बीमा योजना करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2022

 


नाहन प्रधान मन्त्री फसल बीमा योजना करवाने की  अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2022 

नाहन: किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी मौसम 2022-23 में गेहूं, व जौं फसलों का बीमा करवा सकते हैं। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक डा. राजेंद्र ठाकुर ने दी । उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत रबी मौसम में गेहूं, जौ का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2022 निर्धारित की गई है । किसान इन फसलों का बीमा अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्रों, बैंक व ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान आवेदन करते समय अपने दस्तावेज जैसे जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजाई प्रमाण पत्र आदि लेकर लोकमित्र केंद्रों में जाकर, बैंक व ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। लोकमित्र केंद्रों को इस बारे सूचित कर दिया गया है तथा आवश्यक जानकारी प्रदान कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि ऋणी किसानों के लिए यह फसल बीमा योजना ऐच्छिक कर दी गई है। जो किसान इस योजना का लाभ नहीं लेना चाहते वह किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा को सूचित करें । उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल के लिए कुल बीमा राशि 30 हजार रुपए व जौं की फसल की कुल राशि 25 हज़ार रुपए निर्धारित की गई है। किसानों को गेहूं की फसल के लिए 36 रुपए प्रति बीघा तथा जौं की फसल के लिए भी 30 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी। पुर्नोत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कम वर्षा, सूखा, बाढ़, सैलाब, भूमि कटाव, ओलावृष्टि और फसल कटाई के उपरांत दो सप्ताह तक होने वाले नुकसान तथा स्थानीयकृत अपदाओं को कवर किया जाता है। उन्होंने जिला के सभी किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वह गेहूं, व जौं की फसलों का बीमा करवाएं, ताकि फसलों को नुकसान होने पर बीमा कंपनियों से मुआवजा मिल सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित