दुकान पर सामान लाने गई लड़की के साथ 5 लड़कों ने किया दुष्कर्म


दुकान पर सामान लाने गई लड़की के साथ 5 लड़कों ने किया दुष्कर्म

मामला यह मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, भगतपुर थानाक्षेत्र  से निकलकर सामने आया है यहां पर नाबालिग लड़की के मामा ने पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम उनकी 14 साल की नाबालिग भांजी गांव में ही पड़ोस की किराना दुकान पर सामान लेने के लिए गई हुई थी। वह बहुत समय बाद भी वापस नहीं आई। इसके बाद किशोरी के मामा और परिजन उसकी खोजबीन में लग गए थे। मामा अपनी कार से पास के ही रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर उसको ढूंढते हुए पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि पांच युवक उन्हें देखकर भाग रहे हैं। मामा ने इधर-उधर देखा, तो वहीं कुछ दूरी पर भांजी मौके पर मिल गई थी। भांजी ने उन्हें पूरी बात बताई। जिसके बाद थाने में सामूहिक बलात्कार का केस दर्ज करवाया गया।

पुलिस अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जानकरी दी है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद रविवार को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की का मेडिकल अभी पूरा नहीं हुआ है। पैथोलॉजिकल रिपोर्ट आनी अभी बाकी है, तभी बलात्कार की पुष्टि हो पाएगी। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक