रामपुर में एक नकली सीबीआई अधिकारी पकड़ा गया,पंचायत प्रतिनिधियों के रिकाॅर्ड की छानबीन करता था


युवक सीबीआई का नकली पहचान पत्र दिखाकर पंचायत प्रतिनिधियों के रिकाॅर्ड की छानबीन करता था और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी देता था ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अपने आप को सीबीआई इंस्पेक्टर कहकर पंचायतों से रिकॉर्ड मांगता था. अभी तक निरमंड खंड की दो पंचायतों से इसने रिकॉर्ड लिए हैं. जिसके तहत ये संबंधित पंचायत के नुमाइंदों को फोन कर पंचायत में हुई धांधली की बात करता था. इतना ही नहीं पंचायत के नुमाइंदों को ये रामपुर बुलाकर मामला रफादफा करने की बात भी करता था. 


इसी को लेकर रामपुर पुलिस को इसकी सूचना मिली थी. जिसके बाद डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे परिधि गृह रामपुर से अपनी हिरासत में लिया. जानकारी के मुताबिक इसने बाकायदा सीबीआई अधिकारी का कार्ड और नेमप्लेट भी बना रखी है. जिसे वह अपने कोट में टांगकर लोगों को दिखाता था कि वह सीबीआई अधिकारी है. जिसके चलते पंचायत के नुमाइंदे भी सहम कर इसे रिकॉर्ड देने से इंकार नहीं कर पाते थे.


पुलिस अब जांच कर रही है कि उक्त व्यक्ति ने कहीं और तो खुद को सीबीआई बताकर ठगी तो नहीं की है. पुलिस ने उक्त व्यक्ति पर फेक आईडी बनाने और लोगों को ठगने का मामला दर्ज कर दिया है. पुलिस अब ये भी जांच कर रही है कि इसने पंचायत के नुमाइंदों से कहीं पैसों का लेनदेन तो नहीं किया. मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि सूचना मिली थी कि कोई नकली सीबीआई अधिकारी बनकर घूम रहा है. जिसके बाद उक्त व्यक्ति का पता लगाया गया और रामपुर के लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह से उसे हिरासत में लिया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ