पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में ध्वजारोहण किया


 पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में ध्वजारोहण किया

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्थापना दिवस के मौके पर कहा, हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा...राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है. इससे पहले खरगे ने ट्वीट किया था, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए काम किया. हम संविधान में निहित राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों से जुड़ी, अवसर की समानता में विश्वास करते हैं. कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मेरी शुभकामनाएं

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर जब राहुल गांधी से उनके टी-शर्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, इसका मजेदार जवाब दिया. दरअसल एक संवाददाता ने उनसे पूछा आज भी टी-शर्ट...इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया, टी-शर्ट ही चल रही है. और जब तक चल रही है चलायेंगे. राहुल गांधी ने आगे कहा, आगे काम नहीं करेगी, तो देखेंगे 

आपको बता दें कि राहुल गांधी कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में कई दिवंगत नेताओं के समाधि स्थल पर टी-शर्ट पहने नजर आये. जिसपर बीजेपी ने तंज कसा. यूपी के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, कांग्रेस को राहुल बाबा के पैदा होने के 52वर्षों के बाद कोई पहली स्किल दिख रही है. वह ही ठंड में टी-शर्ट पहन सकते हैं. यह भी कोई योग्यता है क्या. हरियाणा के कृषि मंत्री ने राहुल गांधी पर कमेंट करते हुए कहा था कि राहुल देश की सेना को बतायें कि कौन सी दवा खाते हैं, जिससे वह इतनी ठंड में भी टी-शर्ट पहनते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से