आयुष विभाग हिमाचल के अन्तर्गत लगाया गया हैल्थ जांच शिविर,शिविर में आयुर्वेदिक दवाइयों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई

 


नूरपुर : संजीव महाजन /  नूरपुर ब्लाक की पंचायत गुरचाल ममूह के आयुष हैल्थ एंड वैलनेस सैंटर में आयुष विभाग हिमाचल द्वारा गुड गवर्नेंस के तहत मैडिकल चैकअप कैंप का आयोजन किया गया जिसमें वहां पहुंचे लोगों की निःशुल्क जांच तथा निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाईयां वितरित की गई।इस कैंप में बच्चों व लोगों को योगा के बारे जानकारी दी गई तथा इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने योगा करके लोगो को बताया कि योगा का क्या क्या फायदा है इस शिविर में नूरपुर के अलग अलग आयुष हैल्थ सैंटरों से एमडी डाक्टरों ने लोगों की जांच की । एसडीए एमओ नूरपुर डा.तनुजा नागपाल ने कहा कि आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश की अन्तर्गत गुड गवर्नेंस वीक उसके तहत हमने आयुष हैल्थ सेन्टर गुरुचाल में एक कैम्प शुरू हुआ है जिसमें हम निशुल्क दवाइयां और मैडिकल चैकअप करेंगे ।इस कैम्प में नूरपुर से अगल अलग हैल्थ सेन्टर से एमडी डाक्टर आए हैं जो हैल्थ चैकअप के साथ योग के महत्व के बारे में लोगों को जानकारी देंगे ।

जैसा कि मौसम बदल रहा है इस मौसम में लोगों को काश, श्वास जैसी विमारिया होने की सम्भावना ज्यादा है इसके लिए हम एक आयुष किट का वितरण भी करेंगे इस किट में जो आयुर्वेदिक दवाईयां है इससे लोगों की ह्यूमैनिटी बढ़ेगी जिससे उनको फायदा होगा साथ में हम उनको आयुर्वेदिक जड़ बूटी पौधों की जानकारी दे रहे हैं कैसे इनसे फायदा होगा उसके बारे बताया है हमने गुड गवर्नेंस के तहत शिविर लगाए हैं उन्होंने दोबारा कारोना के खतरे को लेकर यह कहा कि हमें पहले की तरह कारोना के दिशानिर्देशों की पालना करनी चाहिए तथा अगर किसी को ज्यादा दिनों से खांसी या बुखार आ रहा है तो वह अस्पताल में जाकर उसकी जांच करवाएं तथा जिसने कारोना की दूसरी डोज नहीं लगाई हो वह अवश्य नजदीक किसी भी सैंटर पर जाकर डोज जरुर लगवा लें ।

आंगनबाड़ी वर्कर आशा कुमारी ने कहा कि हमारे यहां आयुष विभाग द्वारा मैडिकल जांच शिविर लगाया गया है यह एक बहुत बेहतरीन पहल है इससे गांव के लोगों को बहुत फायदा होगा हम चाहते कि विभाग इस तरह के शिविर समय समय पर लगता रहे ताकि लोगों को लाभ मिल सके ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक