अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज,फेसबुक पर हुई थी दोस्ती


फेसबुक पर हुई थी दोस्ती आरोपी अश्लील फोटो व वीडियो के जरिए भी होती थी बात चीत,लड़की को गलत काम के लिए मजबूर और कर डाली सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, मामला हुआ दर्ज 

कुल्लू : पुलिस के अनुसार लड़की ने शिकायत में कहा है कि आरोपी विशु पुत्र ओम प्रकाश निवासी मतला कुल्लू से उसकी जान-पहचान 6 महीने पहले हुई। फेसबुक पर इनकी आपस में चैटिंग होती रही। जैसे-जैसे इनकी बातचीत बढीं और वीडियो कॉल पर भी दोनों बातें करते थे। धीरे धीरे आरोपी ने लड़की के ऊपर पाबंदियां लगानी शुरू कर दीं। 

आरोपी अश्लील फोटो व वीडियो के जरिए भी बात करता था और उसने वार्तालाप के स्क्रीन शॉट्स और रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल में रखे। बाद में उसने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। गलत काम करने के लिए भी आरोपी दबाव बनाने लगा, बाद में आरोपी ने लड़की को गलत काम के लिए मजबूर किया और आईडी से फोटो व वीडियो फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपलोड किए। 

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और पोक्सो एक्ट की धारा 14 व आईटी एक्ट की धारा 67बी आरोपी के खिलाफ लगाई है। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज