ऐतिहासिक होगा मुख्यमंत्री का धर्मशाला दौरा: केवल पठानिया

 


ऐतिहासिक होगा मुख्यमंत्री का धर्मशाला दौरा: केवल पठानिया

धर्मशाला : जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिला कांगड़ा में पहला दौरा ऐतिहासिक होगा। परिधि गृह धर्मशाला में मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक में शाहपुर विधानसभा के क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनवरी के पहले हफते में विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में होना तय है और इसी दौरान कांगड़ा की जनता का आभार व्यक्त करने के लिए एक भव्य जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा।

केवल पठानिया ने कहा कि जिला कांगड़ा बड़ी उत्सुकता से मुख्यमंत्री के स्वागत की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंनें कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम और विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सभी विभागों के साथ एक बैठक रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा और वे स्वयं उपस्थित रहेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल