जेओए आईटी पोस्ट कोड 965 का पेपर लीक करने वाली महिला अधिकारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया

हमीरपुर: विजय ठाकुर / जेओए आईटी पोस्ट कोड 965 का पेपर लीक हो गया है। विजिलेंस ने कर्मचारी चयन आयोग में सेवारत महिला अधिकारी को पेपर लीक करते हुए चार लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।



जूनियर ऑफिस अस्सिटेंट इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी (जेओए आईटी) पोस्ट कोड 965 का पेपर लीक हो गया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जेओए आईटी पोस्ट कोड 965 की लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। रविवार 25 दिसंबर को पोस्ट कोड 965 जूनियर ऑफिस अस्सिटेंट इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी (जेओए आईटी) के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना था। इससे पहले  विजिलेंस ने महिला अधिकारी को पेपर लीक करते हुए चार लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।


हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में सेवारत एक महिला अधिकारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अभी इस मामले में विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। जिस महिला को पकड़ा है, वह आयोग में बड़े पद पर तैनात है। महिला कर्मचारी पिछले काफी समय से चर्चा में थी। विजिलेंस की टीम आरोपी महिला के हाउस बोर्ड कॉलोनी में स्थित उसके क्वार्टर भी पहुंची है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस रेणू शर्मा

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट भर्ती मामले में महिला कर्मचारी के तार जुड़ रहे हैं। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस रेणू शर्मा ने कहा कि विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सार्वजनिक होगी।

319 पदों को भरने के लिए थी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग ने मई 2022 में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 198 पदों के लिए आवदेन मांगे थे। अक्तूबर 2022 में 121 पद और जोड़े गए। अब यह भर्ती कुल 319 पद भरने के लिए आयोजित की जा रही थी

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक