ज्वाली में बन रहे खेल स्टेडियम निर्माण में पेड़ व बिजली ट्रांसफार्मर बन रहे रोड़ा


100मीटर लंबाई व 50मीटर चौड़ाई का होगा स्टेडियम, साढ़े तीन करोड़ रुपए होगा खर्च

जवाली: उपमंडल जवाली के अधीन मिनी सचिवालय जवाली के पास करीब 6 साल के लंबे अंतराल के बाद स्टेडियम निर्माण का कार्य शुरू तो गया है लेकिन इसके मध्य में लगे पौधे व किनारे पर स्थित बिजली का ट्रांसफार्मर निर्माण में आड़े आ रहा है। लोक निर्माण विभाग को अभी तक मैदान के मध्य में लगे हुए पौधों को काटने की वन विभाग से परमिशन नहीं मिली है और न ही बिजली के ट्रांसफार्मर को हटाने की बात हुई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रोसेस जारी है। इस खेल स्टेडियम का कार्य ज़ोरोंशोरों से चला हुआ है तथा इसके चारों तरफ बाउंडरी वाल यानी दीवार लगेगी। इस मैदान को खुदाई करके समतल करने का कार्य चला हुआ है तथा खुदाई करके इसका लेबल किया जा रहा है। इस स्टेडियम की लंबाई 100 मीटर तथा चौड़ाई 50 मीटर होगी व इसके निर्माणकार्य पर तकरीबन साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत लगेगी। इस स्टेडियम का निर्माणकार्य शुरू होने से जवाली के बच्चों सहित खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है। 


अधिशाषी अभियंता जगतार सिंह के बोल:

    इस बारे में लोक निर्माण विभाग जवाली के अधिशाषी अभियंता जगतार सिंह ने कहा कि इस स्टेडियम की लंबाई 100मीटर व चौड़ाई 50 मीटर होगी। इस पर करीबन साढ़े तीन करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियम के बीच में जो पेड़ लगे हुए हैं उनको काटने की परमिशन नहीं है तथा एक किनारे पर स्थापित ट्रांसफार्मर को भी हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनको हटवाने की परमिशन का प्रोसेस चला हुआ है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार