हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालक हुए सम्मानित,स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत को किया था रेस्क्यू


स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर को पानीपत डिपो के जी.एम कुलदीप जांगड़ा ने सम्मानित किया। 


दोनों ने बहादुरी का परिचय देते हुए ऋषभ पंत की जान बचाने में मदद की थी।।


हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो के चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत नैन की मानवता के चलते आज भारत के चहेते बल्लेबाज ऋषभ पंत अनहोनी का शिकार होने से बच गए। दोनो ही करनाल जिले के रहने वाले हैं।।


अगर ये दोनों उन्हें समय रहते गाड़ी से बाहर न निकालते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। 


हरियाणा रोडवेज बस के कंडक्टर परमजीत ने बताया कि ड्राइवर बस चला रहा था और मैं साइड पर बैठा हुआ था। जैसे ही हम नरसन पहुंचे तो 100-150 दूर से एक गाड़ी अनियंत्रित होकर आ रही थी। मैंने ड्राइवर को कहा कि ये गाड़ी कहीं हमारी तरफ न आ जाए। इतना कहते कहते गाड़ी रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी साइड आ गई। हमारी गाड़ी के बिल्कुल सामने उसने पलटा खाया और साइड से निकलती हुई आगे चली गई। उनकी गाड़ी के कुछ पार्ट टूट कर हमारी बस को लगे। वहीं गाड़ी रेलिंग से टकराकर दोबारा सीधी हो गई। गाड़ी सीधी होने के बाद पंत सर गाड़ी से आधे बाहर आ गए।।


गाड़ी की डिग्गी से आग लगनी शुरू हो गई थी। हम बस से उतरे और उनकी गाड़ी की तरफ भागे। मैंने और बस के चालक ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और डिवाइडर पर छाती के बल लेटा दिया। हमें नहीं पता था कि ये पंत सर हैं। उन्होंने हमें खुद बताया कि वो ऋषभ पंत हैं। लेकिन उनके चेहरे पर खून लगा हुआ था इसलिए हम उन्हें पहचान नहीं पाए। 


मैंने ड्राइवर को बोला की गाड़ी में जाकर देखो कोई और तो नहीं है। लेकिन पंत साहब ने कहा कि गाड़ी में कोई नहीं है। उसके बाद मैंने एक सवारी की चद्दर लेकर उन्हें ओढ़ाई।


मैंने एंबुलेंस को फोन किया और ड्राइवर ने पुलिस को फोन किया। 15 मिनट बाद एंबुलेंस आई और हमने उन्हें उसमें बैठा दिया। गाड़ी में कुछ पैसे थे। एक सवारी पैसे उठा रही थी तो मैंने उसे कहा कि पैसे वापस रख दे। हमने उनका सामान और पैसे गाड़ी में रखवा दिया। हमें नहीं पता कि ये वीडियो कैसे वायरल हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक