छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए

चंबा:जितेन्द्र खन्ना / रा. व. मा. पा उदयपुर में प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र भारद्वाज व विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रणधीर ठाकुर के साझे प्रयासों से छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये जा रहे हैं. सत्र 2022-23 के आरम्भ में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान यह सुनिश्चित किया गया था कि समय समय पर समिति अध्यक्ष रणधीर ठाकुर छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु निशुल्क प्रशिक्षण देंगे अतः उन्होंने वर्ष भर निर्धारित अवधि में छात्राओं को प्रशिक्षित किया . इस वर्ष का अंतिम सत्र दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह में लगाया गया जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रणधीर ठाकुर ने बालिकाओं को कराटे प्रशिक्षण के साथ साथ प्रेरक प्रसंग भी बताये.

रणधीर ठाकुर जी ने बताया कि वह यह कार्य करके समाज के लिए अपने हिस्से का योगदान दे रहे हैं. प्रधानाचार्य नरेन्द्र भारद्वाज जी ने बताया कि रणधीर ठाकुर जी बहुत ही जुझारू और कर्मठ व्यक्तित्व के स्वामी हैं तथा कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं और विद्यालय से संबंधित प्रत्येक मुद्दे पर अपना यथासम्भव सहयोग देने के लिए तत्पर रहते हैं. 



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर