कुल्लू के परवाडी गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर हुआ राख


कुल्लू के परवाडी गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर हुआ राख

गांव तक सड़क न होने के कारण दमकल विभाग की टीम भी मौके पर नहीं पहुंच सकी, पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल्लू के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत तुंग के परवाडी गांव के एक दो मंजिला मकान में अकस्मात आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस आगजनी की घटना का पता लगते ही ग्रामीण वासी भी इकट्ठे होंगे और उन्होंने मकान के 8 कमरों में से 3 कमरों को इस आगजनी से बचा लिया और पांच कमरे जलकर राख हो गए ।गांव तक सड़क न होने के चलते दमकल विभाग की टीम भी मौके तक नहीं पहुंच पाए। जिस कारण इस घटना में नुकसान होने से बचाया नहीं जा सका प्रभावित परिवार का 3 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। 

सूचना मिलते ही बंजार प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस के द्वारा आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है। मौके पर पहुंचे बंजार के तहसीलदार रमेश कुमार ने बताया कि आगजनी के नुकसान का जायजा टीम के द्वारा किया जा रहा है।यह मकान तीन भाई ज्ञानचंद, मोहर सिंह व लालचंद का था।बंजार के तहसीलदार रमेश कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा जारी नियमों के अनुसार प्रभावित परिवार को मुआवजा भी जारी किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग