प्रशासन चला गांव की ओर,सुशासन सप्ताह के तहत 23 को बड़ोह में लगेगा विशेष शिविर

File pic:DC kangra 

धर्मशाला: कांगड़ा जिले में प्रशासन गांव की ओर थीम के साथ मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 23 दिसंबर को बड़ोह तहसील कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल शिविर की अध्यक्षता करेंगे। शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से आरंभ होने वाले इस शिविर में जन समस्याओं के निवारण के साथ मौके पर विभिन्न जन उपयोगी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।

शिविर में बड़ोह के साथ लगती पांच पंचायतों के लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इनमें ग्राम पंचायत दनोआ, एरला, खरट खास, बुसल और रतियाड़ शमिल हैं। उपायुक्त ने संबंधित ग्राम पंचायतों के लोगों से शिविर में आकर सभी सेवाओं का भरपूर लाभ लेने का आग्रह किया है।  

बता दें, भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप 19 से 25 दिसंबर के मध्य मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के माध्यम से विशेष शिविरों का आयोजन कर जन शिकायतों के निराकरण समेत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस बार सुशासन सप्ताह की थीम प्रशासन गांव की ओर रखी गई है। ऐसे में तहसील और पंचायत स्तरों पर शिविरों का आयोजन कर जन समस्याओं के निदान और जन सेवाएं सुगमता से प्रदान करने पर बल दिया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार