ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर ज्वाली नगर परिषद के अंतर्गत लब गांव के निवासी और सिद्धपुर गाड़ में वेटरनरी फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत विशाल कुमार का शव भाटी गांव के समीप एक खाई से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच से तो यह ऐसा लग रहा है की बाइक स्किट होने से ही यह दुर्घटना हुई है शुक्रवार को वह किसी बीमार पशु के इलाज के लिए गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा तलाश शुरू करने के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव मोटरसाइकिल सहित खाई में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। डीएसपी तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस ने हर पहलू से मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया गया है। इस अचानक और दुखद निधन से पूरे ज्वाली कस्बे और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर क्षेत्र की बहुचर्चित सब्जी मंडी जसूर में सोमवार सुबह करीब चार बजे 19 वर्षीय युवक के कथित अपहरण और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित युवक के परिजनों ने कुछ लोगों पर पिस्तौल की नोक पर युवक का अपहरण करने और बाद में उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपवर्ती गांव ततवाली, पंचायत थोड़ा निवासी 19 वर्षीय लतीफ खान सब्जी बेचने के लिए जसूर सब्जी मंडी गया था। युवक के पिता कालू दीन चौहान ने आरोप लगाया कि मंडी से ही कुछ लोगों ने हथियार के बल पर उसके बेटे का अपहरण कर लिया। आरोप है कि युवक के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे एक आवास पर ले जाया गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई। परिजनों के अनुसार मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत अधमरी जैसी हो गई। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने युवक के सिर के बाल बीच में से काट दिए ...
अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट शारदा के पापों का घड़ा भर चुका है, अगर वह जीवित रही, तो उनके परिवार में असामयिक मृत्यु हो जाएगी। यह मामला गुजरात के जामनगर जिले ध्रोल तालुका के हाजामचोरा गांव से उभर कर सामने आया है मंगलवार को यह मामला तब सामने आया जब फार्म के मालिक बिपिन बरैया जहां तीनों भाई-बहन रहते थे। उन्हें शारदा तड़वी के भाई के व्यवहार को देखकर संदेह हुआ। जिसके बाद उसने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां शारदा का शव मिला। राकेश और सविता को मौके से हिरासत में लिया गया और बुधवार को बरैया की शिकायत दर्ज की गई। दोनों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वे बहुत धार्मिक थे और नवरात्रि के पहले दिन से उपवास कर रहे थे। ध्रोल पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी प्रकाश पनारा ने कहा कि शारदा और सविता ने कमरे में चामुंडा देवता का आह्वान किया करते थे। अनुष्ठान के दौरान सविता ने कहना शुरू कर दिया कि शारदा के पापों का घड़ा भर चुका है, अगर वह जीवित रही, तो उनके परिवार में असामयिक मृत्यु हो जाएगी। इसके बाद राकेश और सविता ने शारदा के...
मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए दिए 05 लाख रुपए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देलगी में श्री मंगला माता मेले में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व श्री मंगला माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व स्वास्थ्य की कामना की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन व समृद्ध संस्कृति की पहचान है। मेलों से जहां लोगों में आपसी मेल-जोल बढ़ता है वहीं युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू होना का अवसर भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मेले व उत्सवों से व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ती जिससे क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ़ होती है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के इस युग में लोगों के बीच भाईचारे बढ़ाने के लिए मेले व त्यौहारों की महत्वता और अधिक बढ़ गई है। ...
ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती हिमाचल प्रदेश के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया द्वारा नियमों और अदालत के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पिछले 4-5 दिनों से इस संवेदनशील क्षेत्र में ट्रैक्टरों के माध्यम से भूमि पर अवैध रूप से हल चलाया जा रहा है, जबकि माननीय न्यायालय द्वारा इस भूमि पर खेती करने और बीजने पर स्पष्ट प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद, भू-माफिया पिछले कई वर्षों से लगातार इस पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील भूमि का दोहन करने में लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का गंभीर आरोप है कि कुछ लोग अपने राजनीतिक और प्रशासनिक रसूक का फायदा उठाकर लगातार अदालत के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं और प्रशासन द्वारा इन पर केवल नाममात्र की कार्रवाई करके औपचारिकता पूरी कर दी जाती है। प्रशासनिक सुस्ती और ढुलमुल रवैये से तंग आकर अब स्थानीय लोगों ने खुद ही इस अवैध गतिविधि के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अब इस क्षेत्र में क...
शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला। (जनक पटियाल) शाहपुर उपमण्डल की पंचायत मनेई के डोगरा बस्ती में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष की भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने मन्दिर में पूजा अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा विधायक को मां की चुन्नरी देकर सम्मानित किया गया। मनेई क्षेत्र की जनता ने भंडारे का प्रशाद ग्रहण किया। स्थानीय निवासी विनय डोगरा ने बताया कि हमारे बुजुर्गों के समय का प्राचीन शिव मंदिर है जिसमे इस बार 5वां विशाल भंडारा व नुआला आयोजित किया जा रहा है। उंन्होने समस्त शिव भक्तों से अपील की है कि रात्रि नुआले में पहुंच कर प्रभु कृपा प्राप्त करें।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में 30 स्कूलों से कुल 261 छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लेकर विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में ग्राम पंचायत भरमाड़ के प्रधान सुरेश कुमार खट्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान छात्राओं ने पहाड़ी गिद्दा, पंजाबी भांगड़ा और पहाड़ी नाटी की शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर मुख्यातिथि सुरेश कुमार खट्टा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 5100 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, क्योंकि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता के विभिन्...
₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम देश में साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं . आपकी एक लापरवाही से बैंक अकाउंट खाली हो सकता है. जालसाज लोगों को फंसाने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे ही एक फ्रॉड में फंसकर एक बुजुर्ग ने 1.02 लाख रुपये गंवा दिए हैं. इस पूरे मामले को लेकर एक एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का है. यहां एक 80 साल के बुजुर्ग को अपनी मोबाइल का 155 रुपये का रिचार्ज करवाना महंगा पड़ गया और 1.02 लाख रुपये गंवा दिए. साइबर ठगों ने बुजुर्ग से रिमोट एक्सेस डाउनलोड करवा कर इस ठगी को अंजाम दिया है. ऐसे हुई धोखाधड़ी पीड़ित शख्स एक बैंक मैनेजर है. उसने 155 रुपये का रिचार्ज कराने के लिए ऑनलाइन पेमेंट किया. हालांकि उसके पैसे कट गए थे लेकिन उसका रिचार्ज हो नहीं पाया था. इसके बाद पीड़ित शख्स ने एयरटेल को इस बारे में मेल लिखा. कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव ने उनसे बैंक में जाकर संपर्क करने को कहा. बुजुर्ग ने बैंक का दौरा किया और बताया गया कि उसके खाते से 155 रुपये काट लिए गए हैं . ...
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ जिसमें स्कूल के लगभग 100 बच्चों के अभिभावकों नै भाग लिया ! पहले एस एम सी कमेटी का चयन सर्वसम्मति से करने का निर्णय लिया गया ! लेकिन किन्हीं कारणों से सहमती नहीं वन पाई ! जिस कारण कुछ बच्चों के अभिभावक चुनाव करवाने के लिए तैयार हो गये ! जिस कारण चुनाव करवाना पड़ा ! जिसमें दो प्रत्याशी अनिल कुमार और मदन लाल चुनाव मैदान मैं उतर आये ! मिटिंग हाल मैं वोटिंग करवाई गई ! जिसमें अनिल कुमार को 70 वोट और मदन लाल को 30 वोट मिले ! जिसमें अनिल कुमार नै 40 मत ज्यादा लेकर एस एम सी कमेटी के प्रधान पद पर जीत हासिल की ! जिसमें अनिल कुमार को एस एम सी कमेटी का प्रधान चुना गया ! चुनाव के वाद कमेटी के सदस्यों का भी चयन किया गया जिसमें पारूल शर्मा , संजीव कुमार , शशि कपूर , सुषमा देवी , मधु वाला , नीरज , कुमार , चंद्रेश कुमारी , सुरजीत कौर ,विपन कुमार , सुरेश कुमार , राज कुमारी , राजेश कुमार , ववली देवी , गुरमुख सिंह , समाज...
जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक लाहौल-स्पीति : ओम बौद्ध / जनजातीय लाहौल घाटी में एक स्कूल ऐसा भी है जहां बिना वर्दी के स्कूल के स्टाफ और बच्चों को स्कूल में आना मना है । स्कूल का अनुशासन ऐसा है कि इस स्कूल में सुबह 9.00 बजे आना पड़ता है और शाम को 6.00 बजे छुट्टी होती है। साथ ही इस स्कूल में परेड देखकर हर कोई हैरान रह जाता है । लाहौल घाटी के पटृन इलाके में स्थित शकोली राजकीय उच्च विद्यालय में सुबह परेड लेजियम के साथ करते हैं ।जो भारत के तामिलनाडु राज्य का एक पारम्परिक सामूहिक नृत्य है । और यह सामूहिक नृत्य है । और इस में संगीत लयबद्ध गति और मार्शल आर्ट के स्वर भी शामिल है । स्थानीय लोगों की मानें तो लाहौल घाटी के सरकारी स्कूल में पहली बार सुबह के परेड देखने में को मिल रहा है । बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि हमें खुशी है कि हमारे बच्चे ऐसे स्कूल में पढ़ते है। जहां स्कूल में अध्यापक , बच्चों को एक दोस्त की तरह पढ़ाते हैं और समझाते हैं । इस स्कूल में 77 छात्र छात्राएं है । इस स्कूल ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें