ओहदेदारों द्वारा दबंगाई दिखाते हुए पौंग झील द्वारा रात के अंधेरे में की गई खेती


ओहदेदारों द्वारा दबंगाई दिखाते हुए पौंग झील द्वारा रात के अंधेरे में की गई खेती 

ज्वाली: पौंग झील किनारे साधन संपन्न व सत्तासीन पार्टी के ओहदेदारों द्वारा रात के अंधेरे में ट्रैक्टर चलाने की शिकायत मिलने के बाद वन्य प्राणी विभाग के आरओ बनारसी दास ने टीम सहित झील किनारे जगह-जगह दबिश दी। विभागीय टीम ने ड्रोन की भी मदद ली। आरओ बनारसी दास सहित टीम ने हरसर, सिद्धाथा, घाड़जरोट सहित कई जगहों पर दबिश दी जिस दौरान कई जगहों पर ट्रेक्टर से जमीन पर हल चला हुआ पाया गया। पर्यावरण प्रेमी मिलखी राम शर्मा, बीडीसी सुरिंदर कुमार, बीडीसी रवि भाटिया, कुलबन्त सिंह, उजागर सिंह, सुनील खट्टा, अनिल कुमार, अनीश कुमार, एडवोकेट आशीष, जसवंत चौधरी, अरुण ललिया, अक्षय चौधरी, बलवान सिंह इत्यादि भी सूचना मिलने पर विभागीय टीम के पास पहुंचे। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि पौंग झील किनारे खेती करना प्रतिबंधित है तो फिर खेती कैसे हो रही है। उन्होंने कहा कि खेती को बन्द करवाया जाए 

क्या कहते हैं आरओ बनारसी दास:

वन्य प्राणी विभाग के आरओ बनारसी दास ने माना कि कई जगहों पर जमीन पर ट्रेक्टर से हल चलाया गया है लेकिन हल चलाने वाओं का कोई पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि पौंग किनारे खेती करना प्रतिबंधित है तथा कोई भी बीजाई नहीं करता। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अगर कोई जमीन पर हल चलाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में