चम्बा के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बूस्टर डोज का स्टॉक खत्म,लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  
जिला चम्बा के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बूस्टर डोज का स्टॉक खत्म हो गया है। लिहाजा लोग बूस्टर डोज लगवाने के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। एक ओर देश सहित प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की संभावना जताई जा रही है तो वहीं दूसरी ओर बूस्टर डोज का स्टॉक ही समाप्त हो गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी चम्बा डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने कहा कि राज्य सरकार को बूस्टर डोज उपलब्ध करवाने के लिए अवगत करवाया जा चुका है। जिले में मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही थी लेकिन अब विभाग के पास इसका स्टॉक खत्म हो चुका है। राज्य सरकार को 50,000 बूस्टर डोज उपलब्ध करवाने की मांग भेजी गई है। इसकी आपूर्ति होते ही लोगों को बूस्टर डोज लगवाने का अभियान फिर से आरंभ किया जाएगा। डॉ. जालम ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हर संभव एहतियात बरतने का आह्वान है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर