ब्लॉक कांग्रेस भरमौर द्वारा कांग्रेस पार्टी का 138वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  
ब्लॉक कांग्रेस भरमौर द्वारा कांग्रेस पार्टी का 138वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भजन ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया और देश को आजाद कराने वाले सपूतों को याद किया। इस दौरान सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर प्रसन्नता का इजहार किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी और स्थानीय नेता ठाकुर सिंह भरमौरी व अमित भरमौरी के नारों से गूंज उठा। भजन ठाकुर ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को पार्टी की स्थापना हुई थी। पार्टी ने देश को अंग्रेजों के हाथों मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज वीर सपूतों के बलिदान से ही हम आजाद देश में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में जो भी विकास हुआ है, वह कांग्रेस पार्टी ने किया है। वर्तमान भाजपा सरकार उन संस्थाओं को बेचकर देश का नुकसान कर रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चंद्रमणि कुलेठी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। आज इस व्यवस्था को ध्वस्त किया जा रहा है।

कांग्रेस की विचारधारा सदैव भारत के आन, बान और शान की रक्षा को कायम रखने की रही है। इस अवसर पर अशोक ठाकुर, संजय ठाकुर, महिन्द्र, गौरी शंकर, नरेंद्र खत्री, केके डार, शुभम ठाकुर, विशाल,जानू आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग