नए महाधिवक्ता होगें अनूप कुमार रतन हिमाचल प्रदेश सरकार के


सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल कांग्रेस का अध्यक्ष रहते हुए अनूप कुमार रतन ने उनके साथ काम किया है । कांग्रेस से जुड़े कई अधिवक्ता इस नियुक्ति पर टकटकी लगाए हुए हैं । अनूप कुमार रतन अब हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से हाईकोर्ट में सरकार के मामलों की पैरवी करेंगे। अनूप रतन के महाधिवक्ता बनने के बाद अब अतिरिक्त महाधिवक्ता और उप अधिवक्ता की नियुक्ति का रास्ता भी साफ हो गया है। प्रदेश सरकार जल्द ही इन दोनों पदों पर भी नियुक्ति कर देगी।

जिला ऊना के अंब से संबंध रखने वाले अनूप कुमार रतन छोटा शिमला के स्ट्रौबरी हिल में रहते हैं, महाधिवक्ता अनूप कुमार रतन ने साल 1998 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू की. अनूप कुमार रतन ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के सभी शाखाओं में अध्ययन किया है. अनूप रतन के पिता भी अंब में वकालत करते रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता बनने की रेस में कई बड़े चेहरे शामिल थे, लेकिन इन चेहरों को पछाड़ते हुए अनूप रतन प्रदेश के नए महाधिवक्ता बने हैं। अनूप कुमार रतन का महाधिवक्ता बनना हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लिए भी एक नई उपलब्धि के तौर पर जुड़ गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक