पांगी कल्याण संघ चम्बा की मासिक बैठक से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत मंथन किया


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
पांगी कल्याण संघ चम्बा की मासिक बैठक बुधवार को अध्यक्ष भगत बड़ोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पांगी घाटी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। सर्वप्रथम संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश की बागडोर संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। पांगी घाटी की समस्याओं को लेकर भगत बड़ोत्रा ने कहा कि बीते करीब 5 दशक से पांगी घाटी के लोग चैहणी सुरंग निर्माण की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। लेकिन अब तक उन्हें मात्र आश्वासन ही प्राप्त हुए हैं। यदि इस सुरंग का निर्माण किया जाता है तो घाटी के लोगों को सर्दियों में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसलिए जल्द से जल्द सुरंग का निर्माण करवाया जाए। इसके अतिरिक्त पांगी जनजातीय चुनाव क्षेत्र को फिर से बहाल करने की मांग भी उठाई गई। बड़ोत्रा ने कहा कि वर्ष 1952 से 1966 तक पांगी जनजातीय क्षेत्र एक अलग विधानसभा क्षेत्र था। लेकिन इसके बाद पांगी घाटी को भरमौर विधानसभा क्षेत्र में मिला दिया गया जोकि घाटी के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि वर्ष 2026 में पांगी जनजातीय चुनाव क्षेत्र को एक बार फिर से बहाल किया जाए। इस दौरान सर्दियों के दिनों में चम्बा से पांगी घाटी के लिए हवाई सेवा जल्द से जल्द आरंभ करने की मांग भी उठाई गई। उन्होंने कहा कि भारी हिमपात होने के कारण पांगी घाटी के मार्ग सर्दियों में बंद हो जाते हैं और घाटी के लोग आवाजाही के लिए केवल हवाई यात्रा पर ही निर्भर होकर रह जाते हैं। बीते कुछ वर्षों से हवाई उड़ानें न होने से घाटी के लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। उन्होंने मांग की है कि इस बार सर्दियों में घाटी के लिए अधिक से अधिक हवाई उड़ानें करवाई जाए ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड