नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाना पड़ सकता है महंगा


चंबा:जितेन्द्र खन्ना / नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाना पड़ सकता है महंगा 

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लोगों को नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाना व वाहन चलाना महंगा पड़ सकता है। नव वर्ष यानी 31 दिसंबर की रात जिला चम्बा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ते प्रबंध कर लिए हैं। पुलिस द्वारा किसी मारपीट की घटना, शराब पीकर हुड़दंग, तेज रफ्तार से वाहनों को चलाना, सार्वजनिक स्थानों पर देर रात तक जश्न और हुड़दंग आदि जैसी वारदातों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। जिले की सीमाओं सहित हर मार्ग पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर हर वाहन तथा वाहन चालक की जांच की जाएगी। यदि कोई वाहन चालक शराब के नशे में धुत्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अतिरिक्त चम्बा शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर भी जरूरत के हिसाब से पुलिस की तैनाती रहेगी। पुलिस कर्मी रात भर लगातार गश्त करेंगे ताकि माहौल शांतिप्रिय बना रहे। वहीं रात दस बजे के बाद डीजे व लाउडस्पीकर बजाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी और अगर कोई नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नववर्ष की पूर्वसंध्या को लेकर डलहौज़ी पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने को भी पुलिस ने कमर कस ली है ताकि बाहरी जिलों व राज्यों से आने वाले पर्यटकों को जाम में न फंसना पड़े। इसके मद्देनजर पहले ही डलहौजी में वन वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। बहरहाल, नव वर्ष के मद्देनजर जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है।



डीएसपी मुख्यालय अजय कपूर ने कहा कि नववर्ष के आगमन के मद्देनजर पुलिस पूर्ण रूप से सतर्क है। नशा कर हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने के आदेश सभी पुलिस थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। पुलिस कर्मी रात भर जिले की सड़कों पर नाकाबंदी व गश्त करेंगे ताकि शांतिपूर्वक ढंग से नववर्ष का आगमन हो सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक