फतेहपुर के दो घरों के टूटे ताले ,एक से चुराई नगदी व गहने

 




फतेहपुर : वलजीत ठाकुर /  
उपमण्डल फतेहपुर की पँचायत फतेहपुर के बार्ड नम्बर तीन के दो घरों में चोरों ने ताले तोड़ दिए ।

जिनमे एक घर से चोरों को खाली हाथ निकलना पड़ा जबकि दूसरे घर से  24 हजार रु की नगदी व कुछ गहनों को चोर उड़ा ले गए ।

बार्ड नम्बर 3 से बुजुर्ग महिला संयोगिता देबी ने बताया बीती रात करीब डेढ बजे परिबार के लोगों को कुछ आबाज सुनाई  दी ब जब उठ कर लाइटें जलाई इतने में ही चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर अलमारियाँ खुली छोड़ भागने में सफल हो गए ।

तो वहीं इसी बार्ड के युबा साहिल पठानिया ने बताया उसे सुबह दौड़ पर जाने के लिये किसी दोस्त का फोन आया था जिस पर बो तुरन्त उठ खड़ा हुआ  ।

ब कमरे से बाहर निकल कर देखा तो साथ बाला एक कमरा खुला था जबकि दूसरे की कुंडी लगी थी जैसे ही कुंडी खोल कर देखा तो अंदर से अलमारी व ट्रंक खुले पड़े थे ।

जिस पर जांच करने पर पाया गया कि 24000 रु की नगदी व घर की बुजुर्ग दादी की बालियां गायब थी ।

उन्होंने सरकार ब प्रशासन से अपील की है कि उक्त भीड़भाड़ बाली आबादी में सीसीटीबी कैमरे ब स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाए ताकि चोरी को अंजाम देने बाले लोगों की पहचान हो पाए ।

बहीं दोनों मामलों में पुलिस के पास शिकायत लिखबा दी गई है । वहीं पँचायत उपप्रधान करनैल सिंह ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसे लोगों पर पुलिस का डर बना रहे ।

वहीं कहा पँचायत भी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगबाने पर जोर देगी ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

फतेहपुर में पोषण अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित