चम्बा में मौसम के बिगड़ते मिजाज के मद्देनजर बिजली बोर्ड ने कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द


 चम्बा में मौसम के बिगड़ते मिजाज के मद्देनजर बिजली बोर्ड ने कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द 

चंबा: जितेन्द्र खन्ना / जिला चम्बा में मौसम के बिगड़ते मिजाज के मद्देनजर बिजली बोर्ड ने कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है। अधिशाषी अभियंता की ओर से सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को हर समय बोर्ड मुख्यालय के संपर्क में रहने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त दूरसंचार के माध्यम से भी रोजाना क्षेत्र की अपडेट मुख्यालय को भेजने को कहा गया है। विदित रहे कि सर्दियों में बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर जलने या बर्फबारी से बिजली के खंभे गिरने की संभावना बढ़ जाती है, जिसके मद्देनजर बोर्ड पूर्ण रूप से मुस्तैद है। बोर्ड की ओर से विशेष टीमें भी गठित कर ली गई हैं ताकि लोगों को बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जा सके। बिजली बोर्ड चम्बा के अधिशाषी अभियंता ई. पवन शर्मा ने कहा कि जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों के लिए बोर्ड की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि खंभे गिरने की सूचना तत्काल संबंधित क्षेत्र के सहायक अभियंता तक पहुंचा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में सर्दियों के दौरान बिजली चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए भी टीमों का गठन किया जा चुका है।  उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली की कम खपत करने और समय पर बिलों की अदायगी करने का भी आह्वान किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित