पौंग झील किनारे प्रतिबंधित जमीन पर बीजाई की तो होगी कार्रवाई



पौंग झील किनारे प्रतिबंधित जमीन पर बीजाई की तो होगी कार्रवाई,किसानों का कहना फसल न हुई तो पशुओं को भी नहीं मिलेगा चारा


जवाली : वन्य प्राणी विभाग ने मंगलवार को हरसर में किसानों व लोगों के साथ आरओ बनारसी दास की अध्यक्षता में बैठक की तथा जनता को हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति पौंग झील किनारे बीजाई न करे अन्यथा विभाग बीजाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। लोगों व किसानों ने कहा कि हमें पौंग झील किनारे की खाली जमीन पर बीजाई करने की अनुमति दी जाए ताकि हम बीजाई करके फसल की पैदावार कर सकें। किसानों ने कहा कि हमारे इलाका की जमीनें पथरीली हैं तथा इन जमीनों में बिना बारिश फसल की पैदावार नहीं होती है। अगर फसल की पैदावार नहीं होगी तो पशुओं को चारा भी नहीं मिलेगा। जमीनें बारिश के बिना बंजर हो जाती हैं जिनमें सिर्फ पत्थर ही पत्थर दिखाई देते हैं। किसानों ने कहा कि अधिकतर लोग पौंग झील किनारे गेहूं, जौ, सरसों व बारासीन इत्यादि की बीजाई करते हैं तथा जमीन उपजाऊ होने के कारण फसल की पैदावार भी अच्छी होती है तथा पशुओं के लिए चारा भी मिल जाता है। हरसर, पनालथ, नगरोटा सूरियां, सिद्धाथा, फतेहपुर, धमेटा एरिया में पौंग झील किनारे बीजाई होती है। इन क्षेत्रों में गेहूं की फसल की जितनी ज्यादा पैदावार होती है उतना ही भूसा भी पशुओं के लिए मिलता है। किसानों ने कहा कि अगर बीजाई नहीं करने दी गई तो अपने लिए गेहूं व पशुओं के लिए चारा खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। किसानों ने मुख्यमंत्री सखविंद्र सुक्खू सहित अन्य विधायकों से गुहार लगाई है कि पौंग झील किनारे बीजाई करने की परमिशन दिलाई जाए।

विभागीय आरओ बनारसी दास के बोल....

         इस बारे में आरओ बनारसी दास ने कहा कि फिलहाल पौंग झील किनारे की जमीन पर बीजाई करना प्रतिबंधित है तथा फिलहाल इस जमीन पर कोई भी बीजाई न करे। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने प्रतिबंधित जमीन पर बीजाई की तो वन्य प्राणी विभाग को उसके खिलाफ एक्शन लेना पड़ेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक