बोलेरो वाहन के खाई में गिरने से एक की मौत

 


बोलेरो वाहन के खाई में गिरने से एक की मौत 

पुलिस ने उसे खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया , यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान की पहचान सुरिंदर ठाकुर( 45) पुत्र भरत सिंह निवासी महोग , ठियोग के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा ओवर स्पीड के कारण हुआ बताया जा रहा है पुलिस को देर रात फोन पर सूचना मिली कि ठियोग के रहीघाट में एक बोलेरो ( एचपी52-बी-8104) खाई में गिर गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। गाड़ी में एक ही व्यक्ति सवार था। पुलिस ने उसे खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया , यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा गाड़ी की तेज रफ्तार के चलते हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा