शरीर के टुकड़े कर निकाली चमड़ी बाहर रुबिका पहाड़िन की नृशंस हत्या,12 सदस्यों की SIT टीम कर रही केस की छानबीन


ब्यूरो
: पुलिस के मुताबिक, रुबिका पहाड़िन की करीब शादी 6 पहले बंदरकोला से सटे पथरघटा गांव निवासी राजीव मालतो उर्फ राजीव पहाड़िया से शादी हुई थी. राजीव एक ऑटो चालक और दोनों की एक 5 साल की रिया नाम की बेटी भी है. फिलहाल, बच्ची अपनी नानी चांदीन पहाड़िन के पास रहती है. बताया जाता है कि रूबिका पहाड़िन ने दिलदार अंसारी के प्रेम में पड़कर अपने पति राजीव मालतो को छोड़ दिया था.

वहीं, रुबिका के परिजनों और अन्य जानकारों की मानें तो राजीव मालतो उर्फ राजीव पहाड़िया ने ही रुबिका को छोड़ा था. रुबिका के पहले पति राजीव मालतो उर्फ राजीव पहाड़िया ने भी दूसरी शादी कर ली है।

यह मामला झारखंड के साहिबगंज जिले में आदिवासी युवती रुबिका पहाड़िन की नृशंस तरीके से कई टुकड़ों में काटकर हत्या मामले में नए तथ्य सामने आ रहे हैं.दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक युवकी को पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि आरोपी दिलदार ने रुबिका पहाड़िन की हत्या के बाद उसके शरीर की चमड़ी बाहर निकाल ली थी, जिसके बाद आरोपी दिलदार अपने मामा के घर हत्या करने के बाद वो अपने दोस्त के घर शव लेकर गया था।जहां पर दिलदार ने दोस्त के घर पर ही रुबिका के शरीर के 50 टुकड़े किए थे.


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रुबिका पहाड़िन के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का कहना है कि हत्यारे दिलदार ने रुबिका के शरीर से चमड़ी तक निकाल ली थी, वहीं, शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए गए हैं, जिसमें करीब उसे 7 से 8 घंटे का समय लगा था. गौरतलब है कि, फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज और दुमका अस्पताल के डॉक्टरों की टीम मृतक रुबिका के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी. फिलहाल पोस्टमार्टम करने वाली टीम में करीब तीन डॉक्टर शामिल थे।डॉक्टर रुबिका के शव का पोस्टमार्टम कर हैरान रह गए हैं. उन्होंने कहा कि पीएम के लिए शरीर के 28 टुकड़े लाए गए थे, जिनमें सिर, फेफड़ा, 7 अंगुलियां, बाएं हिस्से की पसली, पेट का हिस्सा समेत कई अंग शामिल नहीं था. वहीं, मृतका की दोनों किडनियां भी आधी मिलीं थी, बिसरा भी ज्यादा नहीं है. बच्चेदानी मिली है, जिसको जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है.डॉक्टर ने कहा कि हत्या करीब 3 दिन पहले की गई होगी, चूंकि, शव ने बदबू छोड़ना शुरु कर दिया था।

वहीं, पुलिस का कहना है कि, आरोपी दिलदार अंसारी उसके माता-पिता सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, अब 12 सदस्य एसआईटी की गठित टीम पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. फॉरेंसिक और एफएसएल टीम की मदद इस मामले की तहकीकात में पुलिस लगी है।आदिवासी युवती रूबिका पहाड़िन की हत्या उसके ही पति दिलदार अंसारी ने की है. दिलदार ने रूबिका से प्रेम विवाह किया था, लेकिन उनका रिश्ता उनके परिवार वालों को मंजूर नहीं था. पुलिस के मुताबिक, दिलदार अंसारी के मामा मैनुल अंसारी ने अपने पड़ोस में रहने वाले बस स्टैंड किरानी मो. मोइनुल अंसारी के साथ युवती की हत्या कर शव के टुकड़े करने और बाद में उसे ठिकाने लगाने के लिए 20 हजार रुपए में सौदा किया था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक