लापता नौ वर्षीय बच्ची का शव कोटखाई के बागी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला


लापता नौ वर्षीय बच्ची का शव कोटखाई के बागी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 

दस दिसंबर को नेपाली मजदूर के परिवार की नौ वर्षीय बच्ची सुबह करीब ग्यारह बजे घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। इसी बीच वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पूरा दिन तलाश करने के बाद भी जब बच्ची का सुराग नहीं मिला तो अगले दिन परिजनों ने बागी पुलिस चौकी में उसके गुम होने की सूचना दर्ज की। यह नेपाली मूल का परिवार गांव में एक बागवान के पास  काम करता है।दिनों तक पुलिस और परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे हर जगह तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार देर शाम एक कुत्ता मानव अंग लेकर गांव में घूमते देखा। संदेह होने पर पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर आसपास तलाश की तो घर से करीब सात सौ मीटर की दूरी पर गहरे नाले में झाड़ियों के बीच कुत्ते शव को नोचते मिले। 

मौके पर बच्ची का आधा शरीर कुत्ते और जंगली जानवर नोच चुके थे। पहचान के बाद पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने लापता बच्ची का शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक