जितने भी नौ महीने में संस्थान खुले थे, वे सभी डिनोटिफाइड कर दिए गए :जयराम ठाकुर

 


भाजपा विपक्ष विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा है कि सुक्खू सरकार का अभी तक मंत्रिमंडल नहीं बना है लेकिन हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि सरकार बनने के 14 दिन में सीमेंट उद्योग बंद, पीएचसी बंद, सीएचसी बंद जितने भी नौ महीने में संस्थान खुले थे, वे सभी डिनोटिफाइड कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि नई सरकार पिछले छह महीने में खुले संस्थानों की समीक्षा तो पहले भी करती रही हैं लेकिन फंक्शनल संस्थानों को बंद करने की प्रथा गैर कानूनी तरीके से पहली बार शुरू हुई है। उन्होंने कहा है कि यह भी पहली बार हुआ है कि लोग 14 दिन की सरकार में ही सड़कों और चौराहों पर हैं।

उन्होंने एक सवाल पर कहा कि भाजपा इस सरकार के सभी मामलों की कानूनी रूप से समीक्षा कर रही है और अदालत का दरवाजा खटखाने से भी भाजपा चूकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी भाजपा सरकार ने कोइ्र भी संस्थान मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बिना नहीं खोला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके फैसलों को रिव्यू करने की जगह सीधे बंद करना उचित समझा जो गैर कानूनी है।

जय राम ठाकुर ने सरकार से पूछा कि वे वायदे कहां गए जिसमें कहा गयाा था कि सरकार बनेन के दस दिनों के बाद ही ओल्ड पैंशन योजना बहाल कर दी जाएगी। क्यों नहीं महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह मिलना शुरू हुआ। कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों का क्या हुआ।

उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस फिजूल खर्ची की बात करती थी। अब इनके उप मुख्यमंत्री को जिले की पुलिस की पायलट, अपनी पायलट, स्थानीय पायलट सब कुछ चाहिए। अब फिजूट खर्ची कहां गई। कांग्रेस के विधायक मंत्री बन नहीं पाए हैं, उससे पहले ही तीन- तीन लोगों को कैबिनैट का दर्जा दे दिया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन