महिला कांग्रेस ने बिक्रम ठाकुर के खिलाफ थाने में दी शिकायत

 


कांग्रेस नेताओं ने शिकायत में कहा है कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ जिस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है, वह समाज में विशेष तौर पर एक महिला का घोर अपमान है। इसे सहन नहीं किया जा सकता। बलदेव ठाकुर ने बताया कि डीजीपी ने इस मामले को लेकर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

प्रदेश महिला कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक बिक्रम ठाकुर के खिलाफ न्यू शिमला स्थित महिला पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद महिला कांग्रेस का यह प्रतिनिधिमंडल शिमला जिला उपायुक्त से भी उनके कार्यालय में मिला। इस संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल की अध्यक्षता में शांता राजटा, शशि ठाकुर, कविता कंवर, वृंदा सिंह, सत्या, उमा वर्मा, उमा मुदियाल, कृष्णा, बबली, हीरा दासी, नेहा, उर्मिला, कुसुम ने इस शिकायत में भाजपा नेता के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर एक महिला को अपमानित करने और अभद्र भाषा बोलने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये