शिमला में मिले 26 मई को अज्ञात महिला के शव के हत्यारे को पुलिस ने लिया हिरासत में


शिमला में मिले 26 मई को अज्ञात महिला के शव के हत्यारे को पुलिस ने लिया हिरासत में

शिमला पुलिस ने अज्ञात लड़की का शव 26 मई को बरामद कर लिया था. उसके टैटू से और कपड़ों से उसकी मां ने उसकी पहचान की है।मई में दिव्या की हत्या हुई और उसके बावजूद उसके प्रेमी और हत्यारे रमन के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी, लेकिन कहते हैं न कि अपराध कितना भी शातिर तरीके से किया जाए और अपराधी कितना भी शातिर हो एक न एक दिन वह पुलिस के कब्जे में आ ही जाता है।

गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस ने रमन नाम के शख्स को हिरासत में लिया है. रमन गैराज चलाता है और गाजियाबाद की पॉश कॉलोनी वसुंधरा में रहता है. रमन की 4 साल पहले दिव्या नाम की युवती से मुलाकात हुई और दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे. इससे इनकी एक 2 वर्ष की बेटी भी है, लेकिन दिव्या की मां से जब दिव्या का कई महीने से संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने पुलिस में कंप्लेंट की. पुलिस ने जब तहकीकात शुरू की तो पता चला की दिव्या की हत्या रमन ने 19 मई को ही कर दी थी. रमन दिव्या को शिमला घुमाने के बहाने ले गया था. जहां गला घोंटकर उसकी हत्या करके शव जंगल में फेंक दिया था।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक