24 साल से क्लीनिक चला रहा 12 वीं पास डॉक्टर को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने दबोचा

 


24 साल से क्लीनिक चला रहा 12 वीं पास डॉक्टर को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने दबोचा

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को सूचना मिली थी कि सोनीपत राई गांव में कई साल से एक व्यक्ति बंगाली चांदसी नाम से क्लीनिक चला रहा है। उसके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ सोनीपत को भी सूचना दी गई। इसके बाद सीएमओ सोनीपत ने टीम गठित की। जिसमें मेडिकल आफिसर डा. सन्नी ओहलान, एएमओ डा. रजनीश वर्मा, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से एसआइ सुनील कुमार व राई थाना पुलिस की टीम क्लीनिक पर पहुंची।


संयुक्त टीम को बंगाली चांदसी क्लीनिक पर लालटू अधिकारी नाम का व्यक्ति मिला। वह मूलरूप से पश्चिमी बंगाल के जिला नदिया के गांव बगानपाड़ा का रहने वाला है और वर्तमान में गांव राई में रहता है। जब टीम ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बंगाली चांदसी क्लीनिक उसी का है और यहां पर 24 साल से क्लीनिक चला रहा है।


संयुक्त टीम की जांच में सामने आया कि लालटू अधिकारी के पास किसी प्रकार की कोई डिग्री नही थी। वह केवल 12वीं पास है। टीम ने क्लीनिक से 30 प्रकार की एलोपैथिक एवं 13 प्रकार की अलग-अलग किस्म की दवाइयां बरामद की। जब दवाइयों के बिल मांगे गए तो बिल नहीं होने का हवाला दिया।

स्वास्थ्य विभाग एवं मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने जांच के बाद राई थाना में आरोपित के खिलाफ शिकायत दी। राई थाना पुलिस ने भी आरोपित लालटू अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक