चंबा हटली में आग लगने से प्लास्टिक मैटेरियल की इंडस्ट्री जलकर हुई राख दो लोग लापता


चंबा हटली में आग लगने से प्लास्टिक मैटेरियल की इंडस्ट्री जलकर हुई राख दो लोग लापता 

चंबा:जितेन्द्र खन्ना  / भटियात उपमंडल के इंडस्ट्रियल एरिया हटली में आग लगने से प्लास्टिक मैटेरियल की इंडस्ट्री जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान आंका गया है। इस घटना के बाद दो लोग भी लापता बताए जा रहे हैं।हालांकि लोगों के लापता होने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है। जानकारी के अनुसार हटली स्थित ई बेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत दमकल व पुलिस विभाग को सूचित किया। सूचना पाते ही सूचना पाते ही दमकल विभाग की टीम वाहनों के काफिले सहित मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया फिलहाल घटना के बाद लापता बताए जा रहे दो लोगों की तलाश की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक