आज का पंचांग और पढ़ाई, प्रेम, विवाह, व्यापार में किन राशियों को मिलेगी सफलता जाने राशि फल में
आज का पंचांग और पढ़ाई, प्रेम, विवाह, व्यापार में किन राशियों को मिलेगी सफलता जाने राशि फल में
![]() | Jalandhar, India षष्ठी, शुक्ल पक्ष, पौष |
तिथि | षष्ठी | 20:43:44 |
पक्ष | शुक्ल | |
नक्षत्र | शतभिष | 12:44:48 |
योग | सिद्वि | 14:19:10 |
करण | कौलव | 09:43:07 |
करण | तैतुल | 20:43:44 |
वार | बुधवार |
माह (अमावस्यांत) | पौष | |
माह (पूर्णिमांत) | पौष | |
चन्द्र राशि | ![]() | till 29:54:24* |
चन्द्र राशि | ![]() | from 29:54:24* |
सूर्य राशि | ![]() | |
रितु | शिशिर | |
आयन | उत्तरायण | |
संवत्सर | शुभकृत | |
संवत्सर (उत्तर) | नल | |
विक्रम संवत | 2079 विक्रम संवत | |
गुजराती संवत | 2079 विक्रम संवत | |
शक संवत | 1944 शक संवत |
सौर प्रविष्टे | 13, पौष |
Jalandhar, India | |||
---|---|---|---|
सूर्योदय | 07:26:51 | सूर्यास्त | 17:31:37 |
दिन काल | 10:04:45 | रात्री काल | 13:55:34 |
चंद्रोदय | 11:32:40 | चंद्रास्त | 23:11:10 |
मेष राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. सोचे हुए सभी काम बनेंगे। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा. संतान संबंधित सुखद समाचार मिलेगा. शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा. विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा. अगर विवाह की बात चल रही है तो विवाह पक्का हो सकता है. प्रॉपर्टी संबंधित एवं वाहन संबंधित रुके हुए काम पूरे होंगे. माता की सेहत में सुधार होगा. अगर आप नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी. व्यापार अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि
धन की वृद्धि होगी, रुका हुआ पैसा मिल सकता है. भौतिक सुख-सुविधा में पैसा भी खर्च होगा. कर्मचारियों से पैसे को लेकर विवाद ना करें. यात्रा संभव है. अगर किसी तरह का लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी. दांपत्य जीवन में मनमुटाव रहेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा. रोजगार में बढ़ोतरी होगी. मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा और लाभ होगा, लेकिन फालतू खर्च करने से बचें. लाभ के अन्य अवसर मिल सकते हैं. धर्म-कर्म में रूचि बढ़ सकती है. आज शुभ समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कर्क राशि
आज का दिन उत्तम रहेगा. विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. यात्रा मनोरंजक रहेगी. कारोबार से आज लाभ होगा. उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे. घर के सभी सदस्य प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे. धन प्राप्ति की उम्मीद है. संगीत आदि में दिलचस्पी बढ़ेगी।
सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा. रोजगार प्राप्ति के प्रयास आज सफल रहेंगे. भेंट व उपहार मिल सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. प्रसन्नता तथा उत्साह में आज वृद्धि होगी।
कन्या राशि
आज का दिन मनोनुकूल रहेगा. भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी और लाभ की स्थिति बनेगी. कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा. नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा. आज जल्दबाजी न करें।
तुला राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा. मन धार्मिक अनुष्ठान के प्रति आकर्षित होगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं. सामाजिक दायरा बढ़ेगा. स्वयं व बच्चों के लिए समय निकालें. गुस्से पर काबू रखें. आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा. मेहनत का पूरा-पूरा फल आपको मिलेगा. काम में उत्साह व प्रसन्नता से ध्यान दे पाएंगे. वाद-विवाद से अपना पक्ष मजबूत कर पाएंगे. मित्रों की मदद कर पाएंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा. निवेश में जल्दबाजी न करें।
धनु राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा. प्रेम-प्रसंग के लिए दिन अच्छा रहेगा. कोर्ट व कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी. स्थिति मनोनुकूल रहेगी, कारोबार में लाभ वृद्धि हो सकती है. नौकरी में सहकर्मी सहयोग देंगे. घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी. निवेश करने से लाभ होगा. दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।
मकर राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा. बेवजह किसी विवाद में पड़ने से बचें. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य आपका साथ देगा. काम में मन लगेगा. मन में सकारात्मक रहेगा.आय में निश्चितता रहेगी. दिनभर भागदौड़ रह सकती है. आज जोखिम न उठाएं. अकारण क्रोध व उत्तेजना से बचें।
कुम्भ राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है. आत्मसम्मान बना रहेगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. आज आय में वृद्धि होने की उम्मीद है. नए मित्र बनेंगे. जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा. उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. चोट व रोग से बचें. बाहर का खाना खाने से परहेज करें।
मीन राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा. लाभ के अवसर बढ़ेंगे. समस्याएं कम होंगी. मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. मित्र और रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे. बुद्धि का प्रयोग सही ढंग से करें, जिससे व्यापार व नौकरी में अनुकूलता बनी रहेगी. कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. आज सत्संग का लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य सुधार होगा।
कोई टिप्पणी नहीं