उपायुक्त ने अत्याधुनिक मोबाईल हैल्थ वैन को किया रवाना


 उपायुक्त ने अत्याधुनिक मोबाईल हैल्थ वैन को किया रवाना

जिला रेडक्राॅस सोसायटी का पीडि़त मानवता की मदद में महत्वपूर्ण योगदान

नाहन: उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने आज उनके कार्यालय परिसर से इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी के माध्यम से सिरमौर जिला रेडक्रास सोसायटी को प्राप्त अति अत्याधुनिक मोबाईल हैल्थ वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

      उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि यह मोबाईल हैल्थ वैन सिरमौर जिला के दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में अत्यंत कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि कहा कि यह अति अत्याधुनिक हैल्थ वैन करीब साढ़े सात लाख रुपये के आधुनिक चिकित्सीय संयत्रों से सुसज्जित है जिसमें जिसमें सेंट्रल आॅक्सीजेन सिस्टम, रेफ्रीजरेटर, इलैक्ट्रिक कूलर, माईनर सर्जरी सेट, ईसीजी मशीन, स्टेरलाईजर, पल्स आॅक्सीमीटर, ड्रेसिंग मेटिरयिरल, इग्जामिनेशन काउच सहित अन्य सुविधा शामिल हैं।

      आर.के. गौतम ने कहा कि हैल्थ वैन के माध्यम से चिकित्सकों की टीम सम्बन्धित क्षेत्रों विशेषकर दूरदराज के इलाकों के लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी जिससे लागों को स्वास्थ्य सुविधाओं का त्वरित लाभ मिलगा। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात काल के समय यह मोबाईल हैल्थ वैन अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगी।

      गौतम ने कहा कि जिला रेडक्राॅस सोसायटी का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा जिला के उपमण्डल स्तर पर भी रेडक्राॅस समितियां अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी का जरूरतमंद व पीडि़त मानवता की सहायता में महत्वपूर्ण योगदान है। समाज में कोई गरीब व्यक्ति जो आर्थिक स्थिति के कारण अपना उपचार नहीं करवा सकता, ऐसे व्यक्तियों को रेडक्राॅस सोसायटी के माध्यम से मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने समाज के संभ्रांत वर्ग के लोगों से रेडक्राॅस में खुले मन से दान करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि छोटा सा दान किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है। उन्होंने जिला व उपमण्डल स्तर की रेडक्राॅस समितियों को और अधिक मजबूत करने की बात कही।


      इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय पाठक व जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस