पूर्व मंत्री की ओर से cm sukhu को लेकर की अभद्र टिप्पणी को लेकर चंबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया


पूर्व मंत्री की ओर से cm sukhu को लेकर की अभद्र टिप्पणी को लेकर चंबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया


चंबा : जितेन्द्र खन्ना  /  प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी पर भाजपा के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर जिला मुख्यालय चम्बा में बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सुरजीत भरमौरी ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर की गई टिप्पणी असहनीय है जिसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर जसवां- प्रागपुर की बेटी भी हैं। जसवां-प्रागपुर की बेटी और नादौन की बहू पर ऐसी अमर्यादित टिप्पणियां बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी। इस तरह की टिप्पणी प्रदेश के विधानसभा चुनावों में हुई शर्मनाक हार की बौखलाहट दिखाती है। उन्होंने कहा कि अब वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश व देश की जनता भाजपा को करारी शिकस्त देने वाली है। धरना प्रदर्शन करने के उपरांत कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चम्बा को इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल