कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए स्कूलों को बंद रखने के, शीतलहर के चलते


अजमगढ़ जिला कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। जारी आदेश के अनुसार जिले की सभी स्कूलें 22 दिसंबर व 23 दिसंबर को बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अभी कुछ और दिन तक कोहरे का अटैक जारी रहेगा। आपको बता दें कि यूपी में शीतलहर को देखते हुए लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों के स्कूलों की टाइमिंग को बदल दिया गया है।मौसम वैज्ञानिक की मानें तो कोहरा पड़ने से किसानों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कोहरे के बाद धूप भी निकलेगी। ऐसे में फसल को नुकसान नहीं होगा। 23 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बादल बनेंगे। मगर राहत की बात यह रहेगी कि बादल बनने से बारिश नहीं होगी। वहीं, 24 दिसंबर को बदली कम होने लगेगी। बादल की घटा छठ जाएगी। हालांकि ठंड के मौसम में हवा की रफ्तार ज्यादा नहीं रहेगी।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1605792192408141824?s=20&t=GP4ra7wZQrTfrWz-YSw-jQ

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक