युवती से दुबई में ले जाकर करवाया देह व्यापार,फेस बुक पर हुई थी दोस्ती


हरियाणा के कैथल पूंडरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती ने पूंडरी थाना में शिकायत दी है कि युवती कैथल के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। उसकी फेसबुक पर पानीपत के गांव नारा निवासी अंकित के साथ दोस्ती हो गई थी।

नवंबर 2021 में दोनों ने दिल्ली स्थित एक मंदिर में शादी कर ली। युवती ने आरोप लगाया है कि शादी से पहले अंकित उसे पूंडरी से ले गया था। रास्ते में उसने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके बाद आरोपित उसे दुबई लेकर चला गया। वहां उसने अन्य युवकों से उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसे देह व्यापार करने को मजबूर किया। अन्य आरोपितों ने यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि यह सारी वारदात नवंबर 2021 से लेकर 14 नवंबर 2022 के बीच हुई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित अंकित, रोहित, सोनिया और अंकित की माता पर केस दर्ज कर लिया है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक