3 वर्ष पहले हुई थी जवान की शादी, बलिदान की खबर आने के बाद गांव में सभी दंग रह गए

 


3 वर्ष पहले हुई थी जवान की शादी, बलिदान की खबर आने के बाद गांव में सभी दंग रह गए

सिक्किम में दुखद सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 16 वीरों ने अपनी जान गंवाई है, जिसको लेकर भारतीय सेना ने कहा कि दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी और 13 सैनिक ने दुर्घटना में शहीद हो गए। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। बता दें कि नॉर्थ सिक्किम बेहद ही खतरनाक इलाका है। ये इलाका इन दिनों पूरा बर्फ से ढका होता है। इन 16 जवानों में एटा का जवान भी शामिल था। 

अलीगंज क्षेत्र के गांव ताजपुर अदादा निवासी 32 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह की तैनाती सिक्किम में थी। जवानों को सेना की बस पोस्ट पर लेकर जा रही थी। अचानक बस खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में जवान भूपेंद्र भी शामिल थे। देर शाम उनके बलिदान की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। भूपेंद्र की शादी 3 वर्ष पहले हुई थी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। दुखद हादसा है, सैनिक की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक