यातायात नियमों को लेकर स्कूली छात्रों नें निकाली जागरूकता रैली

 


यातायात नियमों को लेकर स्कूली छात्रों नें निकाली जागरूकता रैली। 


फ़तेहपुर :वलजीत ठाकुर / जिला कांगड़ा के शिक्षा खंड फतेहपुर के तहत पड़ते स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली के छात्रों ने यातायात नियमों को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली इस दौरान स्कूल के छात्रों ने पैदल मार्च करते हुए लंबे क्षेत्र तक अपने हाथों में तख्ती लेकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। वहीं छात्रों द्वारा नारे सहित संदेश देते हुए पंक्तियों के नारे देते हुए बताया जैसे तिरंगा हैं हमारी आन बान शान वैसे ही करें ट्रैफिक नियमों का सम्मान, शराब पीकर वाहन न चलाएं, सड़क के सबसे बड़े दुश्मन चार, नशा, नींद, रफ्तार और अधिक भार। इसके अलावा ज़ेबरा क्रॉसिंग का प्रयोग करने संबंधित जागरूक किया। इस दौरान स्कूल की प्रधनाचार्य श्रीमती लता पठानिया, अन्य अध्यापक सतीश शर्मा, जोगिंदर सिंह, परशोतम सिंह, बोध राज, हरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को