मेले और उत्सवों में हमारी परम्पराओं और संस्कृति को सहेजने में बल मिलता है: गोकुल बुटेल - Smachar

Header Ads

Breaking News

मेले और उत्सवों में हमारी परम्पराओं और संस्कृति को सहेजने में बल मिलता है: गोकुल बुटेल

मेले और उत्सवों में हमारी परम्पराओं और संस्कृति को सहेजने में बल मिलता है: गोकुल बुटेल

पालमपुर समाचार

पालमपुर(ब्यूरो) :-    मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस कैबिनेट रैंक) गोकुल बुटेल ने राज्य स्तरीय होली महोत्सव में पहली सांस्कृतिक में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में  चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि  विश्विद्यालय पालमपुर के कुलपति डॉ नवीन कुमार विशिष्ट अतिथि और नगर निगम के महापौर गोपाल नाग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्यातिथि ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा मैदान में चार दिनों तक आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्याओं का शुभारंभ झंडा रस्म अदायगी के साथ किया।गोकुल बुटेल ने लोगों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दी और भव्य आयोजन के लिये बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि पालमपुर होली वर्षो से धूमधाम से आयोजित होता आया है और प्रति वर्ष इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिये सभी का सराहनीय सहयोग रहता है। उन्होंने कहा पालमपुर के लोगों को होली का इंतजार वर्ष भर रहता है। 

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलों, दंगल, आपसी मेल-मिलाप  इत्यादि का समावेश देखने को मिलता है। मेले और उत्सवों में हमारी समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलती है और इनके आयोजनों से हमारी परम्पराओं और संस्कृति को सहेजने में बल मिलता है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उपस्थित रहना था, लेकिन विधान सभा सत्र और कैबिनेट बैठक की व्यस्तताओं के कारण यहां नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने होली महोत्सव की सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने  कहा कि पालमपुर मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता और विधायक आशीष बुटेल के प्रयासों से बड़ी-बड़ी योजनाओं को धरातल पर लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पालमपुर के लिये परिधि गृह बनकर तैयार है। इसके अतिरिक्त हेलिपोड और 130 एकड़ भूमि का चयन आईआईटी एक्सटेंशन कैंपस के लिये किया गया है। 

इससे पहले मुख्यातिथि ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का शुभारंभ और अवलोकन किया।

कार्यक्रम में  नगर निगम महापौर गोपाल नाग, निगम पार्षद,  त्रिलोक चन्द, दिनेश बुटेल, विशारद सूद, सुरिंदर सूद, एसडीएम नेत्रा मेती,  सहायक आयुक्त एवं बीडीओ डॉ अंजली गर्ग, आयुक्त नगर निगम डॉ आशीष शर्मा, डीएसपी लोकिन्दर नेगी, तहसीलदार साजन बग्गा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं