उपायुक्त सिरमौर ने हरी झंडी दिखा कर तंबाकू मुक्त युवा अभियान का किया शुभारंभ

उपायुक्त सिरमौर ने हरी झंडी दिखा कर तंबाकू मुक्त युवा अभियान का किया शुभारंभ 


नाहन : उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू मुक्त युवा अभियान को युवाओं की रैली को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के युवाओं को शपथ भी दिलाई।

यह रैली उपायुक्त कार्यालय से आंरभ होकर नाहन बाजार, मालरोड़, गुन्नूघाट से होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संपन हुई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला में तंबाकू मुक्त युवा अभियान आज से आरंभ होकर 8 दिसंबर 2025 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के कार्यान्वयन के लिए गठित समीति द्वारा जिला के शिक्षण संस्थानों, उद्योगों तथा विभिन्न पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को विशेषकर युवाओं को तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियां जिसमें निबंध लेखन, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, क्विज़ तथा भाषण प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाएगी तथा स्कूलों में प्रातः कालीन सभाओं में बच्चों को नशा न करने के बारे में शपथ दिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस 60 दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरुक कर जिला को तंबाकू मुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में पांच गांव तंबाकू मुक्त है, उन्होंने जिलावासियों से आहवाहन किया कि इस अभियान से जुडकर अधिक से अधिक गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश प्रताप, एमओएच डा. निसार अहमद, जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) डा. बलजीत सिंह नेगी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर